Wednesday, October 14, 2026
28.6 C
Bhopal

भोपाल में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा नंदनी साहू (16) ने बुधवार की सुबह घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां आरती में शामिल होने गई थीं, जबकि पिता नगर निगम में ड्राइवर हैं और ड्यूटी पर गए हुए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई एसएस वर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी अपनी मां की बीमारी को लेकर काफी चिंतित और डिप्रेशन में थी। मां का मानसिक संतुलन पिछले कुछ महीनों से बिगड़ा हुआ था, जिसका परिवार इलाज करा रहा था। किशोरी अक्सर पिता से पूछती थी कि मां कब ठीक होंगी।

बुधवार सुबह, जब मां आरती में गई थी, तभी नंदनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा बनाने के लिए उसने मां की साड़ी का इस्तेमाल किया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसआई ने बताया कि मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img