Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

गांधी जयंती पर भोपाल की 222 पंचायतों में होंगी सभाएं

गांधी जयंती के मौके पर गुरुवार को भोपाल जिले की कुल 222 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। इनमें पीएम आवास, भावांतर समेत कई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। वहीं, दशहरा मिलन समारोह भी मनेगा। अगले दिन यानी, 3 अक्टूबर को हर गांव में सभाओं का आयोजन होगा।

सभा को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों को निर्देश दिए गए। भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। वहीं, ग्राम पंचायतों में सभाओं को लेकर तैयारियां शुरू की गई। कलेक्टर सिंह ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली। नोडल अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सभा के आयोजन के दौरान संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। वहीं, गांवों में भी सभाएं होंगी।

इन विभागों की योजनाओं के बारे में देंगे जानकारी

  • वन विभाग- 5 वर्ष की अवधि पूरी कर चुकी वन समितियों के पुनर्गठन पर चर्चा।
  • खाद्य विभाग- खाद्यान्न वितरण समेत अन्य योजना के बारे में ग्रामीणों को बताएंगे।
  • पंचायत- पंचायत में ओएसआर सृजन बढ़ाने पर चर्चा होगी। अटल ई-सेवा केंद्र और ई-कोर्ट की स्थापना के बारे में बताया जाएगा। सिकल सेल एनीमिया पर चर्चा और श्मशान स्थलों को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा महिला सभा को मजबूत बनाने, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। पीएम आवास की जानकारी दी जाएगी।
  • राज्य रोजगार गारंटी परिषद- महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने और जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत सरोवर 2.0 पर चर्चा होगी। लखपति दीदी इनिशिएटिव अंतर्गत वर्ष 2024-25 में लखपति श्रेणी में आई एवं सीएलएफ से सत्यापित लखपति दीदी की सूची का वाचन किया जाएगा।
  • सामाजिक न्याय विभाग- नशामुक्त भारत अभियान, पेंशन भोगी हितग्राही, दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा।
  • स्वास्थ्य विभाग- आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए दी जा रही 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा होगी। पैथोलॉजिकल जांचें, औषधियां, जन आरोग्य समिति, स्वास्थ्य स्वच्छता समिति आदि के बारे में भी बताया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

तलवार से केक काटना पड़ा भारी: भोपाल में युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

भोपाल। जन्मदिन के जश्न में सरेआम तलवार से केक...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...

Topics

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img