Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

Corona Update: संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट, हरियाणा ने हटाई कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां

Corona Update : देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और अब सभी राज्यों में कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। यानी सभी स्कूल-कॉलेज, मॉल, मार्केट आदि पहले की तरह खुल सकेंगे और पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगे। वैसे कोविड से जुड़ी सावधानियां जैसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जारी रहेंगी। आपको बता दें कि बुधवार को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर कोरोना संबंधी प्रतिबंधों की समीक्षा करने और उन्हें कम करने का आग्रह किया गया था। हरियाणा सरकार ने इस सुझाव को सबसे पहले मामते हुए राज्य में कोरोना संबंधी सभी पाबंदियां खत्म करने का फैसला कर लिया।

छवि

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (States and UTs) से अपने राज्यों में लागू कोरोना प्रतिबंधों की समीक्षा कर उन्हें कम या खत्म करने के लिए कहा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि देश में कोरोना के मामले (Corona Cases) लगातार घट रहे हैं, ऐसे में कोरोना प्रतिबंधों की समीक्षा कर उन्हें कम या खत्म करें। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण को भी जारी रखने का आग्रह किया।

राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • केरल में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 12,223 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 25 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1,894 नए मामले सामने आये, जबकि 5,418 रिकवरी और 24 मौतें दर्ज़ की गई। यहां सक्रिय मामले 23,284 हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 766 नए मामले सामने आए और 5 मौतें दर्ज़ की गई। यहां सक्रिय मामले 3,197 हैं।
  • मुंबई में पिछले 24 घंटों में 255 नए मामले और 439 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 2,115 हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के157 नए मामले सामने आए हैंऔर 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 2,573 हैं।
  • असम में पिछले 24 घंटों में 55 नए मामले, 443 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज़ की गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1508 है।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img