Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

10वी छात्रा से किया रेप किसी को बताने पर दी जान से मरने की धमकी

शाजापुर। शहर की निवासी एक नाबालिग के साथ मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर टुकड़े-टुकड़े करके चीलर डेम में फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित आरोपी हशीर उर्फ अल्लाउद्दीन पुत्र रमजान शाह निवासी मुल्लाखेडी शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिंदू संगठन पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये थे, किंतु तब तक आरोपित भाग निकला। इसके बाद वह कोतवाली थाने पहुंचे और बालिका के स्वजन से चर्चा की। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग हिंदू संगठन द्वारा की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 10वीं की छात्रा शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। तभी टंकी चौराहे के पास आरोपित हशीर उर्फ अल्लाउद्दीन उसे मिला। वह आरोपित को पहले से जानती हैं। आरोपित ने बोला कि उसे कुछ जरुरी बात करनी है। इस तरह आरोपित हशीर उसे बहला फुसलाकर चीलर डेम के रोड पर ले गया। पीड़िता ने उससे बोला कि तुम मुझे इस तरफ क्यों लेकर आये हो। हम यही रोड पर बात कर लेते हैं तो उसने धमकी दी कि चुपचाप मेरे साथ चल ज्यादा चिल्लाई तो तुझे यही चीलर डेम में काटकर फेंक दूंगा। इस छात्रा डर गई और उसके साथ चली गई।

झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे चीलर डेम के पास एक झोपडी में लेकर गया। वहां पर जबरजस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। बोला कि तुझे मुझसे शादी करनी पड़ेगी। शादी नहीं की तो में तेरे साथ यह बार-बार करूंगा। किसी को कुछ बताया तो तेरे टुकड़े टुकडे कर चीलर डेम में फेंक दूंगा

तलाश कर रहे हैं: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पाक्सों एक्ट के साथ ही बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच और आरोपित की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img