Monday, October 12, 2026
23.2 C
Bhopal

बंगाली समाज की पुरानी संस्था में विवाद, पुलिस को शिकायत

हबीबगंज स्थित हबीबगंज कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष परितोष नंदी ने संस्था पर कब्जे की साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में आवेदन दिया है। नंदी का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बलपूर्वक संस्था पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें तथा संस्था के सचिव को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

संस्था द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि गौतम सरदार, दीपेन हालदार सहित कुछ बाहरी लोगों द्वारा संगठन पर दबाव बनाकर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। इन लोगों ने संस्था पदाधिकारियों को इस्तीफा देने के लिए धमकाया है। नंदी ने कहा कि यह लोग न तो संस्था के सदस्य हैं और न ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज हैं।

अध्यक्ष नंदी ने बताया कि हबीबगंज कल्चरल एसोसिएशन (पंजीयन क्रमांक 11339) का गठन वर्ष 1982 में हुआ था। यह संस्था फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय में विधिवत पंजीकृत है और हर वर्ष धारा 27 व 28 के अंतर्गत रिपोर्ट और ऑडिट विवरण जमा किया जाता है। संस्था का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में सक्रिय है और सभी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

संस्था अध्यक्ष ने कहा

हमने वर्ष 1999 में इस संस्था को पुनर्जीवित किया था। तब यह लगभग निष्क्रिय थी। बीएचएल की लीज पर ली गई जमीन पर हमने कालीबाड़ी मंदिर का निर्माण कराया। लगभग चार लाख रुपए की बकाया राशि और बिजली बिल चुकाकर संस्था को दोबारा सक्रिय किया। बीते 27 वर्षों से हम लोग यहां मां काली की पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर रहे हैं।

बता दें कि इस परिसर में एक क्लब भी संचालित होता है, इसके अलावा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। हर वर्ष दुर्गा पूजा का पंडाल भी यहीं लगाया जाता है। इसी को लेकर अब बंगाली समाज के कुछ लोगों और अन्य नागरिकों ने भी पुलिस से शिकायत की है। नंदी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आगामी 5 अक्टूबर को संस्था परिसर में बिना अनुमति “पिकनिक” का आयोजन कर विवाद पैदा करने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि नवरात्र की नवमी के दिन भी कुछ तत्वों ने झगड़ा और उन्माद फैलाने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत महिलाओं ने भी थाने में दर्ज कराई थी।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img