Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक ने की छेड़छाड़

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक छात्रा के घर के बाहर पहुंचकर उसे डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर विशाल पिता मुकेश परमार (निवासी रंगवासा, राऊ) के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा और आरोपी के बीच एक साल से जान-पहचान थी। विशाल पहले पीड़िता के घर के पास रहता था और दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे। लेकिन जनवरी 2025 में विशाल के गलत व्यवहार के कारण छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया।

इसके बाद विशाल ने छात्रा पर दोबारा बात करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह कोचिंग और स्कूल आने-जाने के दौरान उसका पीछा करता और लगातार परेशान करता रहा। नवरात्रि के दौरान वह अपने भाई के साथ छात्रा की गली में आने-जाने लगा।

एक दिन पहले वह छात्रा के घर के बाहर आकर उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद शनिवार को पीड़िता अपने पिता के साथ राजेंद्र नगर थाने पहुंची और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img