Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

जमीन विवाद में बदमाशों ने की फायरिंग

ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायर किया, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। यह घटना रविवार दोपहर ग्वालियर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने इस मामले में सात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गिरवाई गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा अपने परिवार के साथ छत्री मंडी निवासी दीक्षित की जमीन पर बटाई का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे जब नरेंद्र अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश कारों में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जमीन पर अपना हक जताते हुए नरेंद्र को धमकाना शुरू कर दिया।

पूरी घटना मोबाइल में हुई रिकॉर्ड

नरेंद्र कुशवाहा द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान, हथियारबंद बदमाशों में से एक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवा में फायर कर दिया। फायरिंग होते ही नरेंद्र का परिवार भड़क उठा और उन्होंने बदमाशों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

पथराव और फायरिंग की यह पूरी घटना नरेंद्र कुशवाहा के एक अन्य साथी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। पथराव होता देख सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। नरेंद्र ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

सात लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत और वीडियो के आधार पर गौरव, विनोद, दिनेश, मुकेश और तीन अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि जिस दीक्षित की जमीन को लेकर नरेंद्र राठौड़ अपने परिवार के साथ बटाई कम कर रहा था, उस जमीन को दीक्षित ने कब्जा करने आए बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही बेच दी थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img