Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

महिला प्रोफेसर से आरोपी कहता है शारीरिक संबंध बना लो ऐसा नहीं करोगी तो बदनाम कर दूंगा

ग्वालियर एक लॉ कॉलेज की महिला प्रोफेसर को उसके ही एक स्टूडेंट ने एसिड अटैक की धमकी दी है। स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को धमकाया है कि यदि उसके साथ रिश्ता नहीं बनाया तो बदनाम कर देगा। इतना ही नहीं कई बार घर पर आ धमकता है और एसिड फेंकने की बात कहता है।

महिला प्रोफेसर का आरोप है कि रास्ते में भी रोक कर अभद्रता करता है। लगातार धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होने के बाद महिला प्रोफेसर मुरार थाना पहुंची है और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उपनगर मुरार में थाना से करीब 600 मीटर की दूरी पर एक 39 वर्षीय महिला प्रोफेसर अपने पिता व भाई के साथ निवास करती है। महिला शहर के एक लॉ कॉलेज में बतौर प्रोफेसर पदस्थ है।

महिला ने रविवार को मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसके कॉलेज में ही एक दुष्यंत सागर नाम का स्टूडेंट है। एक साल से वह उसके संपर्क में थीं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आने वाली बातों के लिए वह कॉल और मैसेज करता रहता था। बीच में अच्छी पहचान हो गई तो दुष्यंत ने महिला प्रोफेसर से अपने परिवार के लिए जरूरत की बात कहकर 30 से 35 हजार रुपए उधार भी लिए।

अब एक साल हो गया तो महिला प्रोफेसर ने रुपए वापस मांगे, तो उसे कॉलेज में साथ पड़ने वाला लड़का दुष्यंत सागर अब परेशान कर रहा है। महिला का कहना है कि दुष्यंत कहीं भी उसका रास्ता रोक लेता है और गालियां देने लगता है। कई बार तो वह तेजाब फेंककर चेहरा खराब करने की धमकी दे चुका है। ऐसा एक दो बार नहीं कई बार कह चुका है।

पीड़िता-आरोपी संबंध बनाने की धमकी देता है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा है कि वह उससे शारीरिक संबंध बना ले। यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसे बदनाम कर देगा। यदि उसकी बात नहीं मानी तो तेजाब फेंक कर चेहरा बिगाड़ देगा। महिला ने बताया कि 1 अक्टूबर को दुष्यंत ने पीछा कर उसे पड़ाव इलाके में रोका था। उससे बचने के लिए मैं कुछ देर के लिए महिला थाना पड़ाव चली गई थी। मुरार थाने की टीआई मैना पटेल ने बताया

महिला अपने पिता के साथ रहती है। दुष्यंत सागर पहले महिला के साथ उसी के कॉलेज में पड़ता था। हाल ही में दुष्यंत उस पर दबाव बना रहा है कि वह उसके साथ रहे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। दुष्यंत सागर आए दिन महिला का रास्ता रोकता है और तेजाब फेंक कर चेहरा खराब करने की धमकी दे रहा है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img