Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल में गौ मांस से भरी कार जब्त

भोपाल के परवलिया सड़क इलाके में सोमवार सुबह गौमांस से भरी एक कार को जब्त किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर कार की घेराबंदी की, लेकिन मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि घटना विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने जब्त की गई कार से गाय की मुंडी, पांव, खाल और करीब एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद किया है। फिलहाल, वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img