Thursday, April 23, 2026
39 C
Bhopal

6 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

छिंदवाड़ा मामले में प्रदेश सरकार ने एक्‍शन लेते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार सजग और संवेदनशील है, मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मप्र में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा खुलासा किया है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों के कर्ताधर्ताओं की पाकिस्तान सरकार के अफसरों के साथ तस्वीरें दिखाईं। सिंघार ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक जिस कंपनी के कर्ताधर्ता हों उनके पास सवा सौ करोड़ भारतीयों की निजी, बैंक खातों की जानकारी सहित डेटा पहुंचना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने आवास पर एक प्रजेंटेशन दिखाया। इसमें उन्होंने कहा देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर स्मार्ट मीटर खतरा है। विदेशी ताकतें इसके माध्यम से जासूसी किसके लिए कर रही हैं। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी अल्फानार सऊदी अरब की कंपनी है।
सिंघार ने कहा- पश्चिम मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसे ठेका देने से मना कर दिया गया, लेकिन पूर्व और मध्य क्षेत्र में इसी कंपनी को ठेका दे दिया गया। अल्फानार कंपनी के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। पाकिस्तान से जुड़े लोग इसमें मैन पावर उपलब्ध करा रहे हैं।
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद सियासत गरमाई गई है। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर इस प्रकार पूरे प्रदेश में दवाई वितरित हुई है तो क्या सब डॉक्टर पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। जरूरत है कि दवा कंपनी और इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।
सिवनी जिले में सोमवार को जोरदार बारिश से धान और मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। शहर के निचले इलाकों में जल भराव से लोगों को परेशानी हो रही है। भीमगढ़ बांध का जलस्तर बढ़ने पर दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले साल भी इन क्षेत्रों में भारी बारिश से नुकसान हुआ था, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लोकायुक्त टीम सागर ने नेत्र सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। रिटायर कर्मचारी द्वारा रिश्वत रुपी केमिकल लगे हुए नोट देने के बाद जैसे ही इशारा किया, तो टीम के सदस्य पहुंच गए और नेत्र सहायक से बीस हजार रुपये जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी अपने सीट से गायब हो गए।
इंदौर में ट्रांसपोर्टरों ने नो एंट्री नियमों के विरोध में पार्सल बुकिंग और सप्लाई बंद कर दी है। लोहा मंडी और अन्य क्षेत्रों में प्रवेश पर रोक से कारोबार प्रभावित हो रहा है। ट्रांसपोर्टर पूर्व की तरह छूट की मांग कर रहे हैं। इससे बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित हुई है और अन्य शहरों में जाने वाला सामान रुक गया है।
देवास की बागली उपजेल में विचाराधीन बंदी रामप्रसाद उर्फ रामा की मौत हो गई। पेट में जलन और गैस की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक हुआ तो वापस जेल ले आए, रात में फिर दर्द शुरू हुआ तो वापस अस्पताल ले गए, जब तक उसकी मौत हो गई थी।

Hot this week

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

Topics

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img