Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

विदिशा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा

विदिशा के सिविल लाइन थाना पुलिस ने करीब 20 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 लाख 20 हजार रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। चोरी की यह वारदात पुरनपुरा निवासी निकिता यादव के घर हुई थी। उस दिन निकिता घर से बाहर गई थीं। आरोपी ने मौका देखकर उनके सूने घर का ताला तोड़ा और सोने का हार व झुमकी चुरा ली। निकिता के लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीसीटीवी से मिला सुराग थाना प्रभारी आर.के. मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। जांच में सामने आया कि चोरी करने वाला युवक शमशाबाद निवासी सुखबीर यादव है।

आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस ने सुखबीर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का हार और झुमकी जब्त कर लिए। थाना प्रभारी आर.के. मिश्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img