Wednesday, April 15, 2026
38 C
Bhopal

भोपाल में स्टूडेंट्स ने युवक को अगवा कर पीटा

एमपी नगर इलाके में गुरुवार शाम मारपीट का बदला लेने के लिए चार छात्रों ने मिलकर एक युवक को स्कारर्पियो कार से अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं जब वह युवक को लेकर लौट रहे थे, तभी वह प्रगति पेट्रोल पंप के पास चलती गाड़ी से कूद गया।

इसके बाद पीड़ित सीधा थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है पीड़ित छात्र

एएसआई दिनेश खजूरिया के मुताबिक 23 वर्षीय अभिषेक पटेल यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। जबकि आरोपी सूर्यांश गौतम, प्रियांश पांडे, आदित्य और साहिल भी छात्र हैं। दोनों पक्ष हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। अभी कुछ दिन पहले आदित्य ने आरोपी सूर्यांश के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इस मारपीट का बदला लेने के लिए सूर्यांश अपने तीनों साथियों के साथ स्कारर्पियों से चाय सुट्टा बार पर पहुंचा और अभिषेक को अगवा कर लिया।

सूने स्थान पर कार में ही युवक को पीटा

उसे वह गैमन इंडिया के पास सूने स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह उसे लेकर प्रगति पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी वह चलती गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने देर रात में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

MP में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण

​भोपाल | मध्यप्रदेश में देश की 16वीं जनगणना का...

भोपाल: शराब दुकान के बाहर सरेराह फायरिंग, नगर निगमकर्मी से विवाद के बाद फैलाई दहशत

​ ​भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ...

Topics

MP में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण

​भोपाल | मध्यप्रदेश में देश की 16वीं जनगणना का...

भोपाल: शराब दुकान के बाहर सरेराह फायरिंग, नगर निगमकर्मी से विवाद के बाद फैलाई दहशत

​ ​भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ...

टाटा नमक की नकली पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img