Tuesday, October 20, 2026
23.6 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तुकोगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विशाल धनगर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दोनों एक-दूसरे को करीब चार साल से जानते थे। वर्ष 2022 में आरोपी 56 दुकान क्षेत्र में काम करता था, जहां पीड़िता की भी दुकान है। पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध में फंसाया और घंटाघर के पास बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने कई बार संबंध बनाए

पीड़िता के मुताबिक आरोपी अगस्त 2022 में उसे अपने साथ ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालता रहा और बाद में शादी करने का आश्वासन देता रहा।

थाने में शपथ पत्र देकर सात दिन में शादी करने का वादा

पीड़िता ने पहले पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर आरोपी ने थाने में शपथ पत्र देकर सात दिन में शादी करने का वादा किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परेशान होकर युवती गुरुवार को फिर थाने पहुंची और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img