Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

इंदौर के नगीन नगर में रहने वाले एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वे कर्जदारों की परेशानी से तनाव में थे। उन्होंने अपनी दुकान में ही यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा है।

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक वीरेंद्र (47) पुत्र गोपाल नामदेव, निवासी नगीन नगर ने सोमवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे राज नगर इलाके में श्रीनाथ इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान चलाते थे। रात में जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोग दुकान पर पहुंचे, जहां उन्हें फंदे पर लटका पाया गया।

बताया जाता है कि वीरेंद्र कुछ दिनों से परेशान थे। कर्जदार और कुछ बैंककर्मी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। बैंककर्मी दुकान पर आकर धमकी भी देते थे। संभवतः इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

वीरेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। साथ ही माता-पिता और एक भाई भी परिवार में रहते हैं।

कर्ज चुकाने बेच चुके थे मकान

रिश्तेदार मुकेश ने बताया कि वीरेंद्र ने करीब दो साल पहले टाटा कैपिटल बैंक से होम लोन लिया था, जिसकी किस्तें वे नियमित रूप से भर रहे थे। उन्होंने पूरा लोन चुकाने के लिए रकम भी जमा की थी, लेकिन बैंक की ओर से अब भी भुगतान की मांग की जा रही थी। वीरेंद्र इस बात को लेकर बेहद परेशान थे। बताया जा रहा है कि वे पहले भी कर्ज चुकाने के लिए अपना एक मकान बेच चुके थे और उसी से बैंक का कर्ज उतारा था।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img