Monday, October 12, 2026
26.8 C
Bhopal

हिंदूवादियों ने एक सेक्स रैकेट पकड़ा 4 महिलाएं और 2 युवक मिले

इंदौर के एरोड्रम इलाके में हिंदूवादियों ने एक सेक्स रैकेट पर दबिश दी। यहां 4 महिलाएं और 2 युवक मिले, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सभी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

करणी सेना के प्रदेश सहमंत्री मानसिंह राजावत और अभिजीत बुंदेला को जानकारी मिली कि नरीमन पॉइंट, छोटा बांगड़दा इलाके में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे।

यहां एक युवक और युवती बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ करने पर दो युवतियों ने बताया कि दो महिलाएं यहां सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं, जो उन्हें पीथमपुर से इंदौर काम के लिए बुलाती थीं।

जब संबंधित महिला से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने कई जगह शुलभ शौचालय में अपना नंबर लिखा है। नंबर के साथ उसने यह भी लिखा था कि जिसे भी लड़कियां चाहिए, उससे संपर्क करे। इसी के जरिए वह अपना काम संचालित करती थी

यहां हिंदूवादियों ने महिला संचालक के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो और वॉट्सऐप चैट भी पुलिस को सौंपे हैं, जिन्हें वह कस्टमर को बुलाने के लिए भेजती थी। सूत्रों के मुताबिक, एरोड्रम थाने के खुफिया पुलिसकर्मियों को यहां अवैध देह व्यापार के अड्डे के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने इसके लिए हिंदूवादियों को जानकारी दी।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img