Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

8 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल नागपुर में उपचाररत बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। निम्न-स्तरीय कफ सिरप के सेवन से बीमार हुए बच्चे नागपुर में विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। उप मुख्यमंत्री ने नागपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, एम्स और न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में जाकर उपचार प्राप्त कर रहे पांचों बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की।
मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस अभियान चला रही है। यह दावा किया जा रहा है कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम काटकर गड़बड़ी की जा रही है। इस बीच मध्य प्रदेश में पार्टी युवा कांग्रेस के चुनाव में अपने वोट नहीं बचा पाई।
सीहोर के दोराहा क्षेत्र के सिकंदरगंज निवासी मूवीन अली पिता इसाक अली द्वारा गोवंश की अवैध कटाई और सप्लाई करने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोपित को भोपाल की परवलिया थाना पुलिस ने 6 अक्टूबर की सुबह लाल रंग की कार से गोवंश मांस सहित पकड़ा था। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष, कार और अन्य साक्ष्य जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
किसानों द्वारा आज एक हजार से अधिक ट्रैक्टर लेकर हातोद से इंदौर तक ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही। यह सिरपुर तालाब जाएगी और यहां से लाबरिया भेरू होते हुए किसान पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उधर शहर की सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। किसानों की ट्रैक्टर रैली को सिरपुर से पहले नवादा पंथ में रोका गया है, किसान कलेक्टर कार्यालय जाने के लिए अड़े हुए हैं।
नरसिंहपुर जिले के करेली में ड्यूटी से घर लौट रहे एक एएसआई को तेज रफ्तार इनोवा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा 4 अक्टूबर को करेली गुरुद्वारा के पास हुआ था और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर से वायरल हो रहा है। करेली थाना पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है आरोपी की तलाश जारी है।
पन्ना जिले में भ्रष्ट अधिकारियों का तंत्र इतना मजबूत है कि लगातार लोकायुक्त कार्रवाई का भी उनको कोई भय नहीं है। खुलेआम घूसखोर अधिकारी कर्मचारियों के नाम पर पैसे मांग रहे हैं और लोकायुक्त कार्यवाही करता जा रहा है। हर विभाग में ऐसे बाबू अधिकारियों की भरमार है। जिले में पिछले 10 दिनों में दूसरी बार लोकायुक्त सागर की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img