Friday, February 13, 2026
17.2 C
Bhopal

नगर निगम का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार शाम नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू राजेश सक्सेना को गोपाल मंदिर के पास स्थित उसके दफ्तर में एक महिला सफाईकर्मी से 25 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया है।

राजेश सक्सेना पर आरोप है कि वह महिला वर्षा घंघेट से अनुकम्पा नियुक्ति के एवज में 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। यह कार्रवाई वर्षा घंघेट निवासी गेंडेवाली सड़क की शिकायत पर की गई है। महिला को पिता पूरन बाल्मीकि के मरने के बाद अनुकम्पा पर नियुक्ति मिली थी। उसके पिता की ड्यूटी के दौरान दिसंबर 2022 को मौत हाे गई थी। इसके बाद उसे 2 साल बाद अनुकम्पा नौकरी मिल गई। इसके बाद से लगातार बाबू उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहा था।

पहली किस्त 30 हजार रुपए लिए थे

शिकायतकर्ता वर्षा के अनुसार, बाबू राजेश सक्सेना ने नियुक्ति मिलने से पहले भी उससे 30 हजार रुपए की पहली किस्त के रूप में रिश्वत ली थी। नियुक्ति के बाद से वह शेष 1. 20 लाख रुपए के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

वर्षा के पति आशु ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और राजेश सक्सेना को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीपीएफ के पैसों में भी किया घालमेल

बाबू राजेश सक्सेना ने बिना पूछे उसके खाते में जीपीएफ के रुपए 5 लाख खाते में डाल दिए थे। लेकिन पूरन के कुछ लोन चल रहे थे, जिसका पैसा कुछ पेंडिंग था। इसलिए पूरे पैसे बैंक ने काट लिए थे। वहीं वर्षा ने बाबू राजेश सक्सेना ने कहा था कि पिता का पीएफ का पैसा वह उसकी मां शशिकला के बैंक खाते में डलवा दे, लेकिन बाबू ने वह पैसे मां के खाते में न डलवाते हुए पूरन के खाते में डलवा दिए थे। वर्षा की मां को पति पूरन के मरने के बाद पीएफ के सिर्फ दो लाख रुपए ही मिले हैं।

पिता की अनुकंपा नियुक्ति के लिए बाबू राजेश सक्सेना के द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। पिता का पैसा भी कितना बचा था उसके बारे में भी नहीं बता रहे थे। 25 हजार रुपए उधार लिए थे किसी से वो ही देने आए थे। -वर्षा, शिकायतकर्ता

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img