Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल की शादीशुदा महिला से रेप सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, ब्लैकमेल कर कई बार बनाए संबंध

भोपाल की एक शादीशुदा महिला ने खंडवा जिले के मूंदी थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सनावद निवासी अजय राठौर ने उसे ब्लैकमेल कर मूंदी के एक होटल में कई बार रेप किया।

दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और दोनों पहले से शादीशुदा हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर रिश्तेदारी में बढ़ी पहचान भोपाल के ईदगाह हिल्स में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और सनावद निवासी अजय राठौर एक ही समाज के हैं। उनकी पहचान पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। महिला का मायका खंडवा के पंधाना में होने के कारण उसका यहां आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान रिश्तेदारी में भी दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया।

मायके आने पर मूंदी के होटल में बुलाता था महिला का आरोप है कि जब भी वह भोपाल से पंधाना अपने मायके आती थी, तो अजय उसे मिलने के लिए मूंदी बुलाता था। दोनों की मुलाकात मूंदी के सुदर्शन होटल में होती थी, जहां अजय ही कमरा बुक कराता था।

महिला का आरोप- पहले सहमति थी, बाद में करने लगा ब्लैकमेल पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया, “पहले जो कुछ हुआ वह आपसी सहमति से हुआ था, लेकिन बाद में अजय मुझे डराने-धमकाने लगा। वह मुझे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा।” महिला के अनुसार, आखिरी बार यह घटना 14 जुलाई 2025 को हुई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस मूंदी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अजय राठौर सनावद में एक टेंट की दुकान पर काम करता है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img