Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म

मनावर की 24 वर्षीय विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर इंदौर में कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता कई सालों से पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर में रह रही थी। साल 2021 में उसकी मुलाकात इंदौर के अम्भार नगर निवासी सरफराज शेख से हुई। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और इस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला मार्च 2025 तक चलता रहा, जहां आरोपी उसे इंदौर के केसरबाग स्थित एक निजी होटल में भी ले जाकर संबंध बनाता रहा।

झांसे में रखकर कई शहरों में घुमाया

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से शादी नहीं की, जिसके बाद गत 6 मई 2025 को पीड़िता ने मनावर के पास एक गांव में सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कर ली थी और वह अपने घर में रह रही थी।

इसके बावजूद 29 सितंबर 2025 को आरोपी सरफराज शेख मोटरसाइकिल लेकर मनावर की एक कॉलोनी में रह रही महिला के घर पहुंचा। फिर से शादी करने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठाकर इंदौर ले गया। इंदौर से वह उसे ट्रेन से अजमेर, अहमदाबाद से मुंबई, नासिक, वडोदरा जैसे अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर घुमाता रहा, लेकिन शादी नहीं की। अंततः, 7 अक्टूबर 2025 को आरोपी महिला को वापस इंदौर ले आया और वहीं छोड़कर चला गया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सरफराज शेख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एस/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img