Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

भोपाल में कचरे में मिला 4 महीने का भ्रूण

भोपाल के कमला नगर क्षेत्र की राहुल नगर बस्ती में गुरुवार दोपहर एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने हर देखने वाले को अंदर तक झकझोर दिया। कचरे के ढेर पर चार महीने का भ्रूण पड़ा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

स्थानीय लोगों ने जब कचरे के ढेर पर यह भयावह दृश्य देखा तो शोर मचाया और तुरंत कमला नगर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर हमीदिया अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।

थाना प्रभारी ने कहा-पहुंची तो कुत्ते नोच रहे थे कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे ने बताया कि राहुल नगर झुग्गी के पास कचरे के ढेर में भ्रूण मिला है। हमें दोपहर करीब 12:30 बजे इसकी सूचना मिली थी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि भ्रूण को कुत्तों ने कमर के नीचे से बुरी तरह नोच दिया था। मामले में मर्ग कायम किया है। FIR दर्ज की जा रही है। जांच जारी है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, अस्पतालों में पूछताछ पुलिस को आशंका है कि यह भ्रूण किसी अवैध गर्भपात के बाद फेंका गया होगा, ताकि इसकी जानकारी किसी को न हो सके। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस उन अस्पतालों और निजी क्लीनिकों की तलाश कर रही है, जहां से यह अवैध गर्भपात संभव है।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img