Tuesday, October 13, 2026
30.1 C
Bhopal

10 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

गुना में करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी प्रियंका कुशवाह की मौत हो गई और पति दीपक कुशवाह ने भी दम तोड़ दिया। प्रियंका के हाथों में करवा चौथ की मेहंदी सजी थी। जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, जिससे पेड़ उखड़ गया और जीप सवार पांच लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत जिम्मेदार ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल के संचालक जी. रंगनाथन एसआईटी चेन्नई से फ्लाइट द्वारा नागपुर लेकर पहुंची। इसके बाद उसे नागपुर से छिंदवाड़ा लाया गया। टीम उसे लेकर परासिया थाने पहुंची है, इसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया गया।
देवास के टोंकखुर्द जनपद पंचायत के सीईओ राजेश सोनी को लोकायुक्त उज्जैन ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। रोजगार सहायक कृष्णपाल सिंह का तबादला करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद सत्यापन हुआ और शुक्रवार को सीईओ को कार्यालय में पकड़ लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की पिटाई से एक बीटेक छात्र की मौत की घटना सामने आई है। इंद्रपुरी इलाके में गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने उदित गायिकी के साथ मारपीट की थी, सिर में डंडा लगने से उसकी जान जाने का आरोप है। इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
चैकिंग के दौरान जीप वाहन से 1.45 करोड़ रुपये की लूट करने संबंधी संगीन आरोपों व विधिवत जब्ती ना बनाकर संदिग्ध आचरण में लिप्त नौ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन के बाद 10 अक्टूबर को डीजीपी कैलाश मकवाना ने आदेश कर सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे को निलंबित कर दिया है।
जनकगंज थाने में पदस्थ सिपाही सत्यभान सिंह बीती रात थाने की मोबाइल वैन लेकर पुलिस कंट्रोल रूम जा रहा था। तभी सड़क पर एक युवक नशे में था और ठेला सड़क पर खड़ा किए हुए था। सिपाही ने उसे ठेला हटाने के लिए कहा तो वह सिपाही पर ही आक्रोशित हो गया और थप्पड़ मार दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

Hot this week

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...

व्यापारी से 91 लाख की साइबर ठगी मामले में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

​जैतहरी/अनूपपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img