Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल में गौरव गृह निर्माण संस्था पर EOW की कार्रवाई

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सहकारिता विभाग की मिलीभगत से संचालित गौरव गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, भोपाल में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश किया है। संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष संतोष जैन, बिल्डर शुभालय विला के भागीदारों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित कई लोगों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने धारा 120बी, 420, 406, 467, 468 और 471 भादंवि के तहत यह मामला दर्ज किया है। जांच में खुलासा हुआ कि संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन ने बिल्डर से सांठगांठ कर मूल संस्थापक सदस्यों को बाहर कर दिया, फर्जी सदस्य बनाए और पांच एकड़ से अधिक की संस्था की भूमि को अवैध रूप से बिल्डर के हवाले कर दिया।

बिना निविदा प्रक्रिया के बिल्डर से अनुबंध जांच में पाया गया कि संतोष जैन ने 30 जून 2004 को मेसर्स शुभालय विला से अनुबंध किया, जबकि न तो किसी प्रकार की निविदा प्रक्रिया अपनाई गई और न ही आमसभा की स्वीकृति ली गई। अनुबंध के पहले तीन पन्ने कूटरचित (फर्जी) पाए गए, जिन पर किसी गवाह के हस्ताक्षर नहीं थे। संस्था की अधिकांश भूमि बिल्डर को दे दी गई और सिर्फ 44 भूखण्ड मूल सदस्यों के लिए छोड़े गए। इतना ही नहीं, भूखण्डों का आकार 2400 और 1500 वर्गफीट से घटाकर 1200 वर्गफीट कर दिया गया।

फर्जी कोटेशन और झूठे प्रस्तावों से बनाए दस्तावेजी जाल EOW जांच में यह भी सामने आया कि किसी भी बिल्डर से वास्तविक कोटेशन नहीं मंगाए गए, बल्कि बाद में मंगलमय और प्रियदर्शनी बिल्डर्स के नाम से फर्जी कोटेशन तैयार कर फाइल में लगा दिए गए। संतोष जैन ने संस्था की आमसभा के प्रस्तावों में कूटरचना कर यह दर्शाया कि उन्हें बिल्डर से एग्रीमेंट करने की अनुमति मिली है, जबकि 18.06.2004, 22.05.2005 और 26.02.2006 को हुई सभाओं में ऐसा कोई प्रस्ताव था ही नहीं।

EOW की जांच में सहकारिता विभाग के तत्कालीन उपायुक्त बबलू सातनकर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। उन्होंने संस्था की अनियमितताओं को नजरअंदाज किया और अपनी पत्नी सुनीता सातनकर के नाम भूखण्ड क्रमांक 07 की रजिस्ट्री करवाई। इससे यह साबित हुआ कि वे स्वयं इस अवैध लाभ में सहभागी थे। इसी तरह संस्था की तत्कालीन अध्यक्ष अनिता बिस्ट भट्ट ने भी संतोष जैन की फर्जी योजनाओं को समर्थन देते हुए अवैध बिक्री में सहयोग किया।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img