Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

मौसेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की कर दी हत्या

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मौसेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को एमवाय अस्पताल में युवक का पीएम कराया गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर रोहित सहित उसके चार दोस्तों को हिरासत में लिया है।

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 12:30 बजे सैफी नगर झोपड़ पट्टी के पास की है। मृतक का नाम दुर्गेश (21) पिता स्व. रमेश पंवार निवासी सैफी नगर झोपड़ पट्टी (मूल निवासी खरगोन) है। वह फर्नीचर का काम करता था। मौसा अरुण पंवार ने बताया कि दुर्गेश का मौसेरे भाई रोहित के साथ विवाद हो गया था।

विवाद में मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर दुर्गेश की धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी मिलने के बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दुर्गेश के पिता नहीं है वह अपनी मां के साथ रहता था।

शनिवार को कराया पीएम

घटना के बाद शनिवार को जूनी इंदौर पुलिस एमवाय मर्चुरी पहुंची, जहां परिवार के लोग भी मौजूद थे। सभी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराकर युवक का पीएम कराया गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, घटना के बाद से ही परिवार में गम का माहौल है। वहीं पुलिस मामले में लगातार जानकारी जुटा रही है।

बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात पर विवाद में गाली दी थी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दुर्गेश और रोहित मौसेरे भाई हैं। रोहित भी दुर्गेश के घर के पास में ही रहता है। दोनों रात में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दुर्गेश ने दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जाने का बोला। इस पर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। विवाद में दुर्गेश ने रोहित के साथ गाली-गलौज कर दी।

गाली देने की बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस पर रोहित ने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया और उन्होंने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिसमें दुर्गेश की मौत हो गई। हत्या में तात्कालिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि मामले में इन्वेस्टिगेशन जारी है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img