Sunday, August 23, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में चलती बाइक पर महिला का पर्स झपटा

भोपाल के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार की देर रात पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स झपट लिया। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस के मुताबिक, पुष्पा पांडे लाला लाजपत राय सोसाइटी में रहती हैं। शुक्रवार की रात वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रही थीं।

तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने महिला के हाथ में रखा हुआ पर्स झपट लिया और फरार हो गए। लूटे गए पर्स में दो हजार रुपए कैश और दस्तावेज रखे थे। शनिवार की सुबह थाने पहुंची महिला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img