Wednesday, October 14, 2026
30.1 C
Bhopal

भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत करने वाली महिला ने जान देने की कोशिश की

सतना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत करने वाली महिला ने जान देने की कोशिश की। महिला ने शुक्रवार रात नींद की ज्यादा गोलियां खा ली थी। पुलिस ने समय रहते पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस दौरान उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। भाजपा नेता के कुछ समर्थकों ने उसकी पर्सनल आईडी से फोटो-वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। इससे तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया।

पहचान उजागर करने वालों पर एफआईआर कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि पीड़िता की हालत में फिलहाल सुधार है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं पूरे मामले की जांच अभी जारी है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने महिला की पहचान उजागर करने वाले एक वॉट्सएप ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। छवि खराब करने के लिए उन्हें फंसाया जा रहा है।

नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप मामला 24 अप्रैल 2025 का है। पीड़िता ने कोलगंवा थाने में शिकायत की थी कि सतीश शर्मा ने उसे चाय पीने के लिए घर बुलाया था। इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप था कि नौकरी लगवाने के नाम पर उसका दैहिक शोषण किया। आरोप सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया था।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img