Sunday, November 29, 2026
14.1 C
Bhopal

पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर पुजारी ने रेप किया

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमरकांत दुबे (पुत्र शंकरप्रसाद दुबे, निवासी अंबिकापुरी एक्सटेंशन) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला ब्यूटी पार्लर का काम करती है। 2005 में उसके पति का निधन हो गया था। वह अपने घर के पास स्थित साईं मंदिर में दर्शन के लिए जाया करती थी, जहां जनवरी 2010 में उसकी पहचान अमरकांत से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें बढ़ीं।

पीड़िता के अनुसार, अमरकांत ने उसे शादी का वादा किया और विधवा होने के कारण वह उसकी बातों में आ गई। धीरे-धीरे अमरकांत का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने बार-बार शादी की बात की, तो अमरकांत टालता रहा और कहता कि वे वैसे ही पति-पत्नी जैसे रह रहे हैं।

पुजारी बोला- 10 साल बढ़ी, शादी नहीं कर सकता

4 अगस्त को जब महिला ने बच्चों की शादी और समाज में तानों की बात की, तो अमरकांत नाराज हो गया और कहने लगा कि वह उम्र में उससे 10 साल बड़ी है, इसलिए शादी नहीं करेगा। इसके बाद उसने खुद के लिए विवाह के रिश्ते देखना शुरू कर दिए।

महिला ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन अमरकांत शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। आखिरकार, शनिवार को महिला एरोड्रम थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img