Friday, August 21, 2026
23.1 C
Bhopal

ढाबे पर खाने के बिल को लेकर खूनी संघर्ष

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात एक ढाबे पर खाने के बिल को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक के पेट में तंदूर की रॉड घोंप दी गई, जो शरीर से आर-पार हो गई। घटना कटारा थाना क्षेत्र के रापड़िया इलाके की है। इसमें दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के कई CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

ढाबा संचालक को थप्पड़ मारने से भड़का विवाद जानकारी के अनुसार कटरा गांव के अवधनारायण और ऋतिक अपने दोस्तों के साथ रापड़िया इलाके में स्थित सेठ जी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। युवकों ने मटन का ऑर्डर दिया, जिसकी कीमत 650 रुपए बताई गई, लेकिन युवकों ने 500 रुपए देने की बात कही। इसी बात पर ढाबा संचालक से बहस हो गई। विवाद के दौरान एक युवक ने ढाबा संचालक को थप्पड़ मार दिया।

गांव से बुलाए लोग, ढाबे पर हमला इसके बाद ढाबा संचालक के दो बेटों ने युवकों से मारपीट शुरू कर दी। इस पर युवकों ने गांव में फोन लगाकर भीड़ बुला ली। कुछ ही देर में गांव से कई लोग पहुंचे और ढाबे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान किसी ने तंदूर की रॉड उठाकर एक युवक के पेट में घोंप दी। घायल युवक का नाम दिनेश राजपूत बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

भीड़ ने ढाबे के बाहर और ढाबा संचालक के सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी और मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। कटारा हिल्स पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए।

दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कटारा थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि

यह विवाद रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। मटन की कीमत को लेकर झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने थप्पड़ मार दिया, इसके बाद दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। तंदूर की रॉड से घायल हुआ युवक गांव का ही व्यक्ति है, जिसका नाम दिनेश राजपूत है। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img