Thursday, April 9, 2026
32.1 C
Bhopal

Nimmi Birth Anniversary: राज कपूर ने दिया था निम्मी को ब्रेक, इस कारण कहलाई Unkissed गर्ल ऑफ इंडिया, जानें किस्सा

Nimmi Birth Anniversary: एक्ट्रेस निम्मी (Nimmi) कम उम्र में ही बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने के लिए जानी जाती हैं। निम्मी ने अपने एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। वह आज तक लाखों लोगों के दिलों में बनी हुई हैं। निम्मी का असली नाम नवाब बानो (Nawab Bano) था। उनका जन्म 18 फरवरी 1988 को आगरा में हुआ। निम्मी के पिता अब्दुल हकीम भारतीय सेना में कार्यरत थे, जबकि माता वहीदा अपने समय की एक फेमस अभिनेत्री और गायिका थीं। कहा जाता है कि जब निम्मी 11 वर्ष की थीं। तब उनकी मां वहीदा का निधन हो गया। माता की मौत के बाद से वह अपने नाना-नानी के साथ मुंबई में रहने लगी थीं।

महबूब खान ने बुलाया था स्टूडियो

निम्मी से मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की। वह बचपन से ही अपनी मां वहीदा की तरह हीरोइन बनना चाहती थीं। निम्मी की मां का महबूब खान से अच्छा रिश्ता था। ऐसे में एक दिन महबूब ने वहीदा को अपने स्टूडियो में बुलाया। जहां फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग चल रही थीं। दरअसल महबूब खान चाहते थे कि निम्मी फिल्म डायरेक्शन से परिचित हों।

naidunia

राज कपूर ने दिया ब्रेक

निम्मी एक शर्मीली लड़ती थी। हालांकि जब उन्होंने स्टूडियो में कदम रखा। तब उन्हें प्रसिद्ध एक्टर और निर्माता-निर्देशक राज कपूर ने देखा। राज फिल्म अंदाज में बतौर अभिनेता काम कर रहे थे। जब उन्होंने निम्मी को देखा तो वह किसी भी कीमत पर अभिनेत्री को अपनी फिल्म बरसात में लेना चाहते थे। लेकिन समस्या यह थी कि इस मूवी में नरगिस को पहले की कास्ट कर लिया गया था। ऐसे में उन्होंने निम्मी को सपोर्टिंग रोल निभाने का ऑफर दिया।

naidunia

बड़े स्टार्स काम करने तरसते थे

निम्मी ने भी बिना देर किए फिल्म के लिए हामी भर दी। इस मूवी के बाद निम्मी सुपरहिट हो गई। उन दिनों दिलीप कुमार, देव आनंद जैसे बड़े स्टार्स उनके साथ काम करने के लिए तरसते थे। निम्मी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की हैं। उनकी सभी मूवीज को काफी प्यार मिला है। उन्हें ‘द अन किस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ (The Unkissed Girl of India) भी कहा जाता था। जिसका अर्थ है भारत की एक लड़की जिसे किस नहीं किया गया था। इसके पीछे भी एक कहानी है। जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था।

naidunia

इस कारण कहलाई द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया

निम्मी की फिल्म आन का प्रीमियर लंदन के रिआल्टो थिएटर में हुआ था। इस प्रीमियर में दुनिया भर के कई बड़े सितारे मौजूद थे। जहां एक्टर एरोल फ्लिन भी थे। एरल ने निम्मी का हाथ चुमने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री पीछे हट गई। कहा कि क्या आप नहीं जानते मैं एक भारतीय लड़की हूं। अगले दिन अखबर में हेडलाइन थी द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया। 25 मार्च 2020 को 88 वर्ष की उम्र में निम्मी का एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया।

Hot this week

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

मंगलवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा 3000 का इनामी बदमाश, एयर पिस्टल और चाकू बरामद

​भोपाल। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

Topics

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img