Friday, November 13, 2026
28.1 C
Bhopal

2 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

बीजापुर की महिला माओवादी सुनीता ने बालाघाट पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। वह फरवरी 2025 से बालाघाट में सक्रिय थी और अपने दलम के लीडर रामधेर की गार्ड के रूप में काम कर रही थी। इसके पहले साल 2013 में आखिरी बार मलाजखंड टाडा दलम के माओवादी बीरसिंह उर्फ मुक्का ने बालाघाट पुलिस के सामने सरेंडर किया था।
सतना में शनिवार एक सनसनीखेज आगजनी की घटना हुई, जिसमें प्रियंका किराना स्टोर को कथित तौर पर आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने पेट्रोल छिड़ककर जलाकर राख कर दिया। देखते ही देखते विकराल लपटों ने आसपास का इलाका दहशत में डाल दिया। दुकान संचालक रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सतना नगर नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. चौहान को फोन कर धमकी दी कि अगर वे सांसद गणेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज नहीं करते तो वे 50 हजार लोगों को लेकर पहुंचेंगे। इस पर सीएसपी ने कहा कि आपका स्वागत है। सांसद द्वारा क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मारने के मामले में कांग्रेस कर रही विरोध।
एसपी ने पूर्व विधायक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, आईडी प्रूफ दिखाने कहा, जिस पर मुंजारे बुरी तरह भड़क गए और कहा- मेरी गाड़ी, चोरी की गाड़ी है। मैंने कहां से चोरी की है, पता कर लो। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक की बाइक यातायात थाने में खड़ी कर दी। चालान के 2300 रुपये जमा करने के बाद ही उन्हें गाड़ी वापस मिली।
जुन्नारदेव में भाजपा के दो पार्षदराजेंद्र सूर्यवंशी (वार्ड 12) और प्रमिला विजयपाल (वार्ड 13) ने उन्हें बिना सूचना सभापति पद से हटाए जाने पर जिला अध्यक्ष शेषराव यादव को पत्र लिखकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। बिना किसी पूर्व सूचना या कारण के उनके पदों से हटा दिया गया है, जिससे उन्हें ‘गहरा अपमान और पीड़ा’ हुई है। राजेंद्र सूर्यवंशी को स्वच्छता एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन विभाग से हटाया गया।
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के आंकड़े के मुताबिक 2872 ऐसी बालिकाएं हैं, जिन्हें पुलिस अब तक नहीं खोज सकी है। इसमें 1076 बालिकाएं 2025 से पहले से लापता हैं। एक नवंबर से प्रारंभ हुआ यह अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। एआई के जरिये पुलिस की फाइल में जो पुराने फोटो हैं, उनके अनुसार वर्तमान का हुलिया वाली फोटो तैयार कराई जाएगी।

Hot this week

पन्ना में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 83,500 रुपए जब्त

​पन्ना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर के धाम...

नारायण विहार में युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से गोदा

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार...

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

Topics

पन्ना में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 83,500 रुपए जब्त

​पन्ना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर के धाम...

नारायण विहार में युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से गोदा

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार...

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img