Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

दानपेटी तोड़कर की चोरी

इंदौर के एक शिव मंदिर में दर्शन करने आए एक शख्स ने दानपेटी से रुपए चोरी किए हैं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। घटना सोमवार को सयाजी चौक के पास स्थित शिव मंदिर की है। पुलिस को सूचना मिलने पर मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया गया है।

विजयनगर पुलिस के अनुसार, दर्शन के दौरान युवक ने दानपेटी तोड़कर चोरी की। शाम को गणेश कालदाते, निवासी भमोरी, जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज जांचने पर आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दिया।

आरोपी पर पहले भी चोरी की धाराओं में केस दर्ज

गणेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजीव पुत्र रामरतन चौहान, निवासी मेघदूत नगर, के रूप में की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके में आवारागर्दी करता है और उस पर पहले भी चोरी की धाराओं में मामला दर्ज है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सयाजी चौक पर यह सार्वजनिक मंदिर है और पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। सुरक्षा के लिए मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी का खुलासा और आरोपी की पहचान संभव हुई।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img