Saturday, April 25, 2026
41.4 C
Bhopal

Kota Baraat Accident: उज्जैन में तीन बहनों की थी शादी, एक के दूल्हे की दुर्घटना में हो गई मौत

राजस्थान के बरवाड़ा क्षेत्र से उज्जैन आ रहे बारातियों की कार कोटा के पास चंबल नदी में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत की सूचना है। बारात उज्जैन के भेरूनाला क्षेत्र में आ रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाष कलोसिया निवासी हरिजन बस्ती के यहां रविवार को तीन बेटियों की शादी थी। एक बारात ताल, रतलाम, दूसरी बारात शामगढ़, मंदसौर और तीसरी बारात बरवाड़ा राजस्थान से आ रही थी। बरवाड़ा से आ रहे दूल्हे अविनाश के साथ सुभाष की सबसे छोटी बेटी जया की शादी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया। बाकी दो बेटियों की शादी करें या नहीं, इस पर निर्णय के लिए स्वजन संत बालयोगी उमेश नाथ जी से मिलने पहुंचे हैं।

शादी वाले घर में छाया मातम

बारात राजस्थान के बरवाड़ा से उज्जैन के भैरूनाला क्षेत्र में हरिजन बस्ती आ रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलती ही शादी वाले घर में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा राजस्थान के कोटा के समीप नयापुर क्षेत्र में हुआ। यहां रविवार सुबह चंबल नदी के पुल से बारातियों की कार गुजर रही थी। इसी दौरान असंतुलित वाहन नदी में जा गिरा। इससे दूल्हे अविनाश वाल्मीकि सहित नौ बारातियों की मौत हो गई। अन्य राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी शव बाहर निकाले। क्रेन की मदद से कार को भी निकाला गया।

Hot this week

इंदौर: दिल्ली पुलिस में चयन के बाद भी ट्रैफिक आरक्षक ने दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिला

​इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर...

अवैध फैक्ट्री पर छापा, जानवरों की चर्बी से बना 3,350 लीटर नकली घी जब्त

​खंडवा। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने एक...

Topics

इंदौर: दिल्ली पुलिस में चयन के बाद भी ट्रैफिक आरक्षक ने दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिला

​इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर...

अवैध फैक्ट्री पर छापा, जानवरों की चर्बी से बना 3,350 लीटर नकली घी जब्त

​खंडवा। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने एक...

विदिशा: राजपूत कॉलोनी में आबकारी का छापा, 45 हजार की अवैध शराब जब्त

​विदिशा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल...

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

​भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img