Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

सिवनी में भीमगढ़ बांध की दायीं मुख्य नहर फूटी, मोहगांव के पास पानी में डूबे खेत, तबाह हो गई फसल

संजय सरोवर भीमगढ़ बांध की दायीं तट मुख्य नहर एक हिस्सा रविवार सुबह फूट जाने से मोहगांव (छुई) के पास करीब 200 एकड़ में लगी गेंहू व अन्य फसल तबाह हो गई।दर्जनों खेत पानी में डूब गए, जिससे गेहूं, सरसों सहित अन्य फसल पानी में बह गई। किसानों का आरोप है कि, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते मुख्य नहर का हिस्सा फूटा है। बीते आठ दिनों से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण ओवर फ्लो नहर का पानी खेतों में झलक रहा था।लगातार शिकायत के बावजूद नहर में पानी कम नहीं किया गया।इसके चलते 20 फरवरी की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच मोहगांव के पास मुख्य नहर का बड़ा हिस्सा पानी के दबाव के चलते टूट गया और 60 से 70 किसानों के खेतों में पानी भर गया। बांध का गेट बंद करने पर नहर में पानी का जल स्तर कम हुआ, लेकिन रविवार दोपहर तक नहर से पानी बहकर खेतों तक पहुंचता रहा।अधिकारियाें का कहना है कि रात तक नहर का पानी पूरी तरह बंद हो जाएगा, जिसके बाद सोमवार से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

शिकायतों को अनदेखा करते रहे अधिकारी: प्रभावित किसान बब्लू राजपूत, सतेंद्र राजपूत, दिनेश ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह राजपूत इत्यादि ने बताया कि, पिछले आठ दिनों से नहर में क्षमता से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था। इससे ओवर फ्लो हो रहा पानी किसानों के खेतों में पहुंच रहा था। इस मामले में बार-बार किसानों द्वारा सिंचाई विभाग के उपयंत्री सतनामी, सहायक यंत्री रामशरण शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को अवगत कराकर नहर में पानी कम करने व मरम्मत कराने की मांग की थी।लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका नतीजा हैं, कि रविवार को नहर फूटने से क्षेत्र के 50 से ज्यादा किसानों के खेतों में लगी फसल तबाह हो गई।

एक माह पहले ओवरफ्लो हुई थी नहर: किसानों ने बताया कि बीते माह 9 जनवरी को नहर ओवर फ्लो होने के कारण कुछ खेतों में पानी भर गया था, तब भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि, जिस हिस्से की नहर फूटी हैं।वहां पर मशीनों से मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। पूरी रफ्तार से शनिवार को पानी छोड़ने के बाद नहर में पानी की रफ्तार कम कर दी गई थी।इसके बाद रविवार अल सुबह नहर का एक हिस्सा अचानक फूट गया।

केवलारी विधायक ने किया दौरा: नहर फूटने के बाद तबाह हुई फसलों को देखने केवलारी विधायक राकेश पाल ने रविवार दोपहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।इस दौरान किसानों से चर्चा कर नुकसानी की जानकारी ली गई साथ ही किसानों से नहर सुधार कार्य में सिंचाई विभाग के अधिकारियों का सहयोग करने की बात कहीं गई।इधर भीमगढ़ बांध की मुख्य दायीं तट नहर के बंद होने से टेल क्षेत्र के किसानों को सिंचाई से वंचित होना पड़ेगा।टेल क्षेत्र के किसानों का कहना है कि, समय पर को पानी ना मिलने से फसलें सूखने लगेंगी।अधिकारियों द्वारा पहले ही 10 दिन लेट पानी नहर में छोड़ा गया था।

——————

कान्हीवाड़ा उपसंभाग के चैनेज 1284 मोहगांव के पास रविवार सुबह दायीं तट मुख्य नहर का एक हिस्सा फूट गया है।नहर की मरम्मत का कार्य लगातार चल रहा था। शनिवार को दिनभर नहर में पानी चलता रहा है, इसके बाद रात में अचानक नहर का एक हिस्सा कट गया।भीमगढ़ बांध से नहर का गेट बंद करवा दिया गया हैं।पानी का बहाव बंद होने के कारण नहर का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।रामशरण शर्मा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img