Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

घर टूटता देख सामूहिक आत्महत्या की कोशिश

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखकर परिवार के कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। एक शख्स पोल पर चढ़ गया, वहीं एक युवती घर की चद्दर पर चढ़ गई। सभी आत्मदाह और सुसाइड करने की धमकी देने लगे। अफसर और पुलिसकर्मियों ने तुरंत केरोसिन छुड़ाकर परिवार के लोगों पर पानी डाला और उन्हें उठाकर ले गए। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।

अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने वहां मौजूद परिवार को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक 4 परिवारों ने यहां कब्जा किया था।

हंगामे की तस्वीरें…

ट्रस्ट की जमीन पर किया था कब्जा अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इस संबंध में कलेक्टर को शिकायत की थी। अतिक्रमणकारियों ने पहले भी विवाद किया था, ये मामला पुलिस थाने में लंबित था। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार को भूमि की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में जमीन मंदिर प्रशासन की ही पाई गई।

इसके आधार पर गुरुवार को कब्जा हटाने के आदेश जारी किए गए। शुक्रवार सुबह टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। रहवासियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। एक महिला और दो युवकों ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन पर पानी डालकर उन्हें काबू में किया और थाने ले गए।

इसी दौरान एक युवती छत पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने जोखिम उठाकर उसे नीचे उतारा, इस दौरान युवती घायल भी हो गई।

पोल पर चढ़कर बिजली लाइन पकड़ने की धमकी कार्रवाई के दौरान एक युवक मंदिर परिसर की दीवार पर चढ़ गया और उसके पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। वह बार-बार पुलिस और प्रशासन को बिजली का तार पकड़ लेने की चेतावनी देकर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाता रहा।

हालांकि, एहतियात के तौर पर प्रशासन पहले ही इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवा चुका था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा। इस दौरान नगर निगम की टीम कब्जा हटाने की कार्रवाई में जुटी रही।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img