Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

महिला के गले से सोने की चेन खींच कर ले गया बदमाश

इंदौर के हीरानगर में एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चैन झपट ली। आरोपी इसके बाद स्कूटर से फरार हो गया। गुरुवार रात महिला थाने पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि उषा गुप्ता (65) निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर की शिकायत पर स्कूटर सवार एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उषा गुप्ता ने बताया कि वह पी ब्लॉक में रहती है और अपने ब्लॉक की सीढ़ियों पर पैदल जा रही थी। तभी बदमाश पीछे से आया और ध्यान भटकाकर गले में पहनी सोने की चेन, पैंडल और झुमकी छीनकर भाग गया।

महिला ने बताया कि आरोपी ने अपनी स्कूटर चालू हालत में खड़ी की थी। जिससे वह भाग गया। उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, पर तब वहां कोई नहीं था। महिला ग्रहणी है और उनके पति की मौत हो चुकी है।

तिलक नगर में भी हुई लूट

तिलक नगर में भी एक ग्रहणी के साथ इसी तरह की वारदात सामने आई थी। 13 नवंबर को अंकिता असावा के साथ वारदात हुई थी। वह किराना दुकान पर सामान लेने गई थीं। तब बदमाशों ने गले से साेने की चेन पर झपट्‌टा मारा और लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img