Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

विदिशा में ट्रॉली पलटी, दो महिलाएं गंभीर घायल

विदिशा रेलवे स्टेशन के बाहर मजदूरों से भरी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो आदिवासी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कुछ अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के मजदूर थाना करारिया क्षेत्र के ग्राम डंगरबाड़ा से मजदूरी कर ट्रॉली में सवार होकर विदिशा रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार ट्रॉली का पहिया सड़क के डिवाइडर पर चढ़ने से वह असंतुलित होकर पलट गई।

हादसे में धर्मबाई और लक्ष्मीबाई आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img