Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट और डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी बेल्ट से वार किया। उसके गले पर भी चाकू रखा गया। पूरी घटनाक्रम का आरोपियों ने वीडियो शूट किया था। वारदात जुलाई महीने की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने मामले में मोहम्मद सईद और अमन बाबा नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। छोला इलाके में ही रहने वाले अमन बाबा और मोहम्मद जैद को हिरासत में लिया है।

दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्त्र किया और बेरहमी से पीटा था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि जिस युवक को पीटा था वह पूर्व परिचित नहीं था। एक दोस्त के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, पुलिस वीडियो में देख रहे हैं और आरोपियों के साथियों की उन्हीं की निशानदेही पर तलाश कर रही है। मामले में पीड़ित युवक अभी सामने नहीं आया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img