Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप

रायसेन के गोहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को भीड़ ने जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सैकड़ों गाड़ियां वहां फंस गई।

लोगों ने आसपास की दुकानें भी बंद करा दी। लोग आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग कर रहे थे। करीब 4 घंटे बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। 23 साल का आरोपी सलमान इसी दौरान यहां से गुजरा। बच्ची को अकेला देख उसे बातें की और चॉकलेट दिलाने का कहकर अपने साथ ले गया।

कुछ दूर जंगल में ले जाकर उसने वारदात का अंजाम दिया और फरार हो गया। लोगों को वह जंगल में रोती हुई मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसके ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

बच्ची को भोपाल एम्स किया गया रेफर

घर के बाहर खेल रही बच्ची जब कुछ देर नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने अनहोनी के डर से उसे तलाशना शुरू किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि वह सलमान के साथ दिखी थी। जिसके बाद कुछ लोग जंगल की ओर गए और वहां मासूम रोती हुई मिली।

बच्ची की हालत ठीक नहीं होने की वजह से परिजन उसे औबेदुल्लागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दुष्कर्म की बात सामने आई। डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया।

एम्बुलेंस न मिलने पर निजी वाहन से ले गए रात करीब 10 बजे डॉक्टर ने जब बच्ची को भोपाल रेफर किया तो यहां एम्बुलेंस नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल में एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। बच्ची की हालत को देखते हुए परिजन ने निजी वाहन से बच्ची को भोपाल ले जाने का फैसला किया। जिसके बाद लोगों की मदद से बच्ची को भोपाल के एम्स अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बीएमओ को निलंबित करने की मांग परिवार को भोपाल रवाना करने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ जमकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बीएमओ डॉ. अमृता जीवने को निलंबित करने की मांग की। उनका आरोप है कि डॉ. जीवने मुख्यालय पर नहीं रहतीं और भोपाल से अप-डाउन करती हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, फोर्स तैनात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिंदू संगठन नेशनल हाईवे 45 गोहरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग की। उन्होंने यहां जमकर नारेबाजी की। लोगों की भीड़ बढ़ती देख रायसेन जिले के करीब सभी थानों से बल मौके पर रवाना किया गया।

लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर बैठना शुरू कर दिया। इसके बाद एसपी पंकज कुमार पाण्डेय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी लोगों को समझाने मौके पर पहुंचे। 4 घंटे बाद भी लोगों ने चक्काजाम खत्म किया।

आरोपी पर 10 हजार का इनाम, पोस्टर भी जारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी मजदूरी करने गांव में आता था। घटना के बाद से फरार है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही उसके पोस्टर भी जारी कर सभी थानों में सर्कुलेट कर दिए गए हैं।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img