Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

होल्कर कॉलेज के छात्र की कुंड में डूबने से मौत

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में शनिवार को लोधिया कुंड में नहाने के दौरान बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीण तैराकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद छात्र को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

हादसा उस समय हुआ जब श्रेयांश (पुत्र राम गुप्ता), निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग, अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने लोधिया कुंड पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। करीब काफी देर की खोज के बाद श्रेयांश का शव पानी से बाहर निकाला जा सका।

श्रेयांश मूल रूप से रीवा का निवासी था और इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद उसका परिवार इंदौर पहुंच गया है।

इकलौता बेटा है श्रेयांस श्रेंयास अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता रीवा में आटा चक्की चलाते है। श्रेंयास की एक बहन है। जो रीवा मेडीकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। श्रेंयास को उन्होने 4 माह पहले ही इंदौर पढ़ाई के लिए भेजा था। पिता ने बताया कि उन्हें श्रेंयास के मोबाइल से ही रीवा में जानकारी शनिवार को लगी थी। इसके बद वह इंदौर के लिए रवाना हुए थे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img