Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Bhopal

दुष्कर्म का आरोपी 52 दिन बाद गिरफ्तार

ग्वालियर में बिजनेस पार्टनरशिप का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 52 दिनों से फरार था और हाल ही में समाधिया कॉलोनी में छिपा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वयं को भाजपा नेता बताता था। उसके समाधिया कॉलोनी में ठिकाना बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। रविवार को जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकला, टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी मुक्तेश जैन, निवासी हीरा मार्केट, रेप के मामले में वांछित था। सूचना मिलने पर एसआई कुसुम सुमन, प्रधान आरक्षक जनक सिंह और आरक्षक हितेन्द्र को टीम बनाकर आरोपी की तलाश में लगाया गया था। दो दिनों की निगरानी के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पीड़िता ने की शिकायत

पीड़िता, जो ग्वालियर थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला है, अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण पिता के साथ रहती है और दुकान से उधार लेन-देन का काम करती है। छह साल पहले उसकी पहचान कैश डायरी का काम करने वाले मुक्तेश जैन से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती बढ़ी और उन्होंने सोने-चांदी के काम में साझेदारी शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि मुक्तेश ने शादी का झांसा देकर अप्रैल 2020 (लॉकडाउन) से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा।

मामला दर्ज होने के बाद भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। व्यापारी संघ ने भी उसकी सदस्यता खत्म कर दी थी। इसके बाद से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि रेप के मामले में फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img