Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में दो कार टकराईं, 4 की मौत, एक घायल

भोपाल में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में श्योपुर के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसा रात लगभग 10 बजे बैरसिया के पास हुआ। पांच लोग एक अर्टिगा कार से भोपाल से श्योपुर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी दूसरी कार के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

इनकी हुई मौत

  1. मौलाना अनीस साहब (बालापुरा, श्योपुर)
  2. खालिद भाई (बगवाज, श्योपुर)
  3. साज़िद भाई (बगवाज, श्योपुर)
  4. नावेद भाई (किला श्योपुर)

मौलाना अनीस मदरसा चलाते थे, नावेद ट्रैफिक पुलिस में वार्डन थे हादसे में कार में सवार रफाकत गौरी उर्फ किंग (बालापुरा) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें तत्काल बैरसिया स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौलाना अनीस मदरसा चलाते थे, नावेद पहले ट्रैफिक पुलिस में वार्डन थे। बाद में किराए की गाड़ी चलाने लगे। इनकी ही एर्टिगा से सभी लोग भोपाल से लौट रहे थे।

साजिद बगवाज में खेती करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। खालिद भी खेती करते थे।

मौलाना महमूद मदनी की तकरीर में शामिल होने आए थे सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों व्यक्ति परवलिया स्थित मौलाना महमूद मदनी के जलसे में शामिल होने आए थे। उनकी तकरीर सुनने के बाद रात का खाना भी वहीं खाया। इसके बाद श्योपुर के लिए रवाना हुए। बैरसिया-नजीराबाद रोड पर भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर हादसा हुआ।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img