Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

एसयूवी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई छात्र की मौत

कमला नगर थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ने एक और युवा की जान ले ली। देर रात दोस्तों के साथ वापस लौट रहे बी.कॉम के छात्र की एसयूवी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार अशोका गार्डन निवासी 25 साल का देवपायन मुद्गल अपने दोस्तों के साथ हैरियर कार से रात करीब ढाई बजे घर लौट रहा था। नेहरू नगर चौराहे के पास कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवपायन की वहीं मौत हो गई। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली है।

कौन चला रहा था कार? जांच में पता चलेगा

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था और दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था। कमला नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन की स्पीड, ब्रेकिंग और मौके की परिस्थितियों के आधार पर भी जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img