Saturday, July 4, 2026
31.3 C
Bhopal

इंदौर में डॉक्टर के साथ मारपीट, महिला मित्र से अभद्रता

भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार सेवा सरदार नगर निवासी डॉक्टर मेघराज सिंह चंद्रावत की शिकायत पर बुधवार को तीन इमली निवासी तन्मय सिलावट और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

डॉक्टर मेघराज ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला डॉक्टर मित्र महिमा को बस में बैठाने के लिए तीन इमली बस स्टैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी एक्टिवा बस के पास खड़ी की थी। महिला मित्र को बस में बैठाने के बाद जब वे बाहर आए, तो वहां मौजूद दो युवकों से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान तन्मय सिलावट ने अपशब्द कहे और मारपीट कर दी।

घटना देख महिला मित्र महिमा भी बस से उतर आईं, जिस पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डॉक्टर मेघराज ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

Topics

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img