Sunday, October 4, 2026
31.4 C
Bhopal

अंबेडकर की तस्वीर जलाने पर FIR

ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो जलाने और अपमानजनक नारेबाजी करने के मामले में एडवोकेट अनिल मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ साइबर सेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में अनिल मिश्रा सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, अनिल मिश्रा को गुरुवार रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

साइबर थाने में दर्ज हुई शिकायत

यह मामला तब सामने आया, जब मकरंद बौद्ध ने अपने कुछ साथियों के साथ गुरुवार दोपहर साइबर सेल थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 1 जनवरी को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर तिराहा के पास एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में रक्षक मोर्चा द्वारा बिना अनुमति जुलूस निकाला गया।

शिकायत के अनुसार, जुलूस में शामिल मोहित ऋषिश्वर उर्फ मोहित शर्मा, अमित दुबे, ध्यानेन्द्र शर्मा, कुलदीप काकेरिया, अमित भदौरिया सहित अन्य लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को जलाया और अपमानजनक नारे लगाए।

इस पूरी घटना का वीडियो गौरव व्यास द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसके बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया। शिकायतकर्ता ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातीय संघर्ष भड़क की साजिश बताया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img