Monday, May 18, 2026
42.1 C
Bhopal

भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला

भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर एक युवक ने छूरी से हमला कर दिया। इससे दो कर्मचारियों को हाथ और मुंह पर चोंट लगी है। मामले में श्यामला हिल्स थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी दुकान हटाने का विरोध कर रहा था।

घटना मंगलवार दोपहर की है। अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहे और एमएलबी कॉलेज के पास यह घटना हुई। निगम अमला नियमित कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक फुटपाथ पर हेलमेट जमा कर बैठा था। जिसे हटाने को कहा। इसी दौरान युवक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए निगम के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

बचने में हाथ आगे किया, छूरी लगीहमले में कर्मचारी मोहम्मद अकबर और रमेश राठौर को चोंट लगी है। विरोध करते हुए आरोपी दुकानदार ने छूरी से पहले मो. अकबर पर हमला किया। अकबर ने छूरी से बचने के लिए हाथ आगे किया। इससे हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। बीच बचाव में आए एक अन्य कर्मचारी रमेश को आरोपी ने मुंह पर छूरी मार दी।

हमीदिया अस्पताल में मेडिकल कराया घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इधर, अमला श्यामला हिल्स थाने पहुंचा। इसके बाद हमीदिया अस्पताल में दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

Hot this week

बाग मुगालिया में झुग्गियों की शिफ्टिंग का विरोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बाग मुगालिया एक्सटेंशन में झुग्गी परिवारों को बसाए...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

Topics

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img