Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल के बजरिया इलाके में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक राजा सिंह पिता सीता राम सिंह (24) निवासी सेमरा चांदबड़ में भैया-भाभी के साथ रहता था। वह मूलरूप से ललितपुर का रहने वाला था। भोपाल पढ़ाई के लिए आया था, यहां से बीए ग्रेजुएशन के बाद गोविंदपुरा की एक कंपनी में जॉब कर रहा था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय भैया और भाभी राजा की भतीजी को चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे। वहां से लौटे तो शव को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतरवाया।

कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया

इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के मुताबिक राजा ने कभी किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। अब पुलिस उसकी कॉल डिटेल को खंगालेगी।

महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

निशातपुरा थाना इलाके के पीपल चौराहा में रहने वाली सीमा कुशवाह पति मोहन कुशवाह (35) ने बुधवार की रात को घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक शेख फीरोज ने बताया कि महिला दिमागी हालत पिछले दो सालों से बिगड़ी हुई थी। परिजन उसका उपचार भी कर रहे थे। पूर्व में महिला गुना में स्थित एक आंगनबाड़ी में जॉब करती थी। मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच में आए तथ्यों के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

Topics

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img