Saturday, July 4, 2026
28.7 C
Bhopal

युवती को पैसों की मदद के बहाने मिलने बुलाया फिर किया रेप

भोपाल के केरवा जंगल कैंप में एक युवक ने 19 वर्षीय युवती के साथ रेप किया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और युवती को पैसों की मदद के बहाने मिलने बुलाया था। रिसॉर्ट में उसने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की।

रेप करने के बाद वह युवती को छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद युवती ने रातीबड़ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपना परिचय समीर नाम से दिया था। हालांकि उसका असली नाम जहूर है। घटनाक्रम बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात का है। जबकि गुरुवार सुबह पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है पीड़िता

पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। उसकी एक सहेली के जरिए उसकी पहचान समीर से हो गई थी। समीर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। युवती की मां की तबीयत खराब थी तो उसे कुछ पैसों की जरूरत थी तो उसने जहूर उर्फ समीर से 5 हजार रुपए की मदद मांगी। जहूर पैसे देने के लिए तैयार हुआ।

31 फर्स्ट ईव पर मिलने बुलाया और रिसॉर्ट ले गया

31 फर्स्ट ईव बुधवार को उसने युवती को पैसे देने के बहाने नेहरू नगर इलाके में बुलाया। यहां से वह उसे घुमाने के बहाने केरवा डेम जंगल कैंप में ले गया। यहां पर पहुंचने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती से रेप किया तथा बाद में धमकाते हुए भाग निकला।

जिसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सब इंस्पेक्टर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, मेडिकल कराया और एफआईआर दर्ज कर ली। टीआई रासबिहारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। जांच के बाद एफआईआर की है। थाने की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img