Tuesday, September 29, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर महिला से रेप ,आरोपी पहले से शादीशुदा है

सागर के सिविल लाइन क्षेत्र की एक होटल में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को सागर बुलाया था। दोनों की पहचान मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। मामले में पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी 38 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह तलाकशुदा है। वर्ष 2022 में पति से तलाक हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। वह सिलाई का काम करके परिवार चलाती है। करीब एक माह पहले मेट्रीमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात शंभू सुमन पिता सरजुन प्रसाद से हुई। आरोपी ने खुद को आर्मीमैन होना बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी की मौत करीब 10 साल पहले हो चुकी है। वह दोबारा शादी करना चाहता है।

शादी का झांसा देकर सागर बुलाया बात करने के दौरान आरोपी ने महिला से शादी करने का बोला। उसे सागर आने के लिए कहा। सागर में आर्य समाज मंदिर से दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी करने की बात कही। भरोसा कर महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ 15 नवंबर को सागर पहुंची। मकरोनिया चौराहे पर आरोपी उन्हें मिला। जहां से वह सिविल लाइन में स्थित एक होटल में लेकर आया। दो कमरे बुक कराकर उन्हें रुकवाया। इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के एक मंदिर में ले जाकर उसने मंगलसूत्र पहनाया। जिसके बाद वे होटल लौट आए। जहां देर रात आरोपी ने शादी का हवाला देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन आरोपी ने कहा कि उन्हें आर्मी की इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना है। शादी कोरबा में ही करने का बोला।

ड्यूटी पर जाने का बोलकर पीड़िता को वापस भेजा

बहाना बनाकर वह चला गया और पीड़िता को वापस भेज दिया। इसके बाद कुछ दिन तक वह फोन पर बात करता रहा। कुछ दिन से नंबर बंद कर दिया। महिला को संदेह हुआ तो वह सागर आई और आसपास के लोगों से जानकारी निकाली। उसे पता चला कि शंभू सुमन शादीशुदा है। उसकी पत्नी जीवित है।

मामला सामने आते ही पीड़िता ने सिविल थाने पहुंचकर शिकायत की। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी महिला ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img