Saturday, July 4, 2026
31.3 C
Bhopal

बुजुर्ग दंपती जहर की पुड़िया लेकर जनसुनवाई में पहुंचे

विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आमवाली कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती मंगलवार को जनसुनवाई में जहर की पुड़िया लेकर पहुंचे। उन्होंने अपने छोटे बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। दंपती का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान होकर वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।

बुजुर्ग सीताराम अहिरवार ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अलग रहता है, जबकि छोटा बेटा और बहू उनके साथ रहते थे। बीते कुछ महीनों से बहू लगातार उनसे विवाद करती थी और छोटा बेटा उसका साथ देता था। उन्होंने सिविल लाइन थाने में अब तक 6 शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन किसी में भी कार्रवाई नहीं हुई।

पति-पत्नी खेत में रहने को मजबूर

दंपती के अनुसार, कुछ दिन पहले बेटे और बहू ने मिलकर उनसे मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। मजबूरन अब वे खेत पर बनी एक टपरिया में रह रहे हैं। सीताराम ने यह भी कहा कि उनकी बेटी और दामाद भी आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं।

सीताराम अहिरवार ने चेतावनी दी कि यदि अब भी उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे जहर खाकर अपनी जान दे देंगे। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत चौबे ने दंपति की पूरी बात सुनी और उन्हें समझाया कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है।

ASP चौबे ने बताया कि दंपती का आवेदन बुधवार को होने वाली सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में रखा जा रहा है। इस पंचायत में बेटे-बहू और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया जाएगा। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

Topics

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img