Monday, May 18, 2026
36.1 C
Bhopal

इंदौर में कनाड़िया रोड पर ठेले-गुमटियों को हटाया

इंदौर में कनाड़िया रोड पर ठेले-गुमठी वालों को हटाने के दौरान विवाद हो गया, जो इतना बढ़ा कि नगर निगम के कर्मचारियों और ठेले वालों के बीच मारपीट हो गई। वहां उपस्थित लोगों ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत किया। अब नगर निगम के कर्मचारी ठेले-गुमठी वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को आवेदन देने जा रहे हैं।

नगर निगम की टीम बुधवार को कनाड़िया रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई से पहले टीम ने अनाउंसमेंट किया और ठेले-गुमठी वालों को हटाना शुरू किया, जो खुद अपना सामान नहीं हटा रहे थे ऐसे ठेले वालों का सामान भी जब्त किया। टीम ने 60 से ज्यादा दुकानों पर कार्रवाई की। जब कार्रवाई पूरी कर टीम वापस लौट रही थी, तभी विवाद हो गया। बता दें कि इस रास्ते पर सब्जी मंडी और काफी दुकानें हैं। अतिक्रमण के कारण जाम के हालात बनते हैं।

दिव्यांग बच्चे को धक्का लगने से हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि निगम की टीम लौट रही थी, तभी जब्त ठेले को उतारने और एक दिव्यांग बच्चे को धक्का लगने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि यहां मारपीट शुरू हो गई। निगम के कर्मचारियों और लोगों के बीच जमकर थप्पड़ चले। इधर, घटना के बाद निगम के कर्मचारियों को पुलिस को सूचना दी। नगर निगम रिमूवल के बबलू कल्याणे ने कहा कि मामले में थाने पर आवेदन दिया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची, दो को थाने ले गई

लोगों का कहना था कि बिना नोटिस के निगम ने कार्र‌वाई की। इधर, घटना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस दो लोगों को थाने ले गई है। इधर, कार्रवाई के बाद टीम वाइन शॉप के पास कार्रवाई करने पहुंची। यहां कार्रवाई के दौरान कुछ लोग निगम अधिकारियों से मिले और उनके सामने कार्रवाई नहीं करने की मिन्नतें करने लगे। एक व्यक्ति ने भवन अधिकारी के पैर तक पकड़ लिए।

टीनशेड लगाकर व्यापार कर रहे थे लोग

कनाड़िया रोड पर होलकर प्रतिमा से बायपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगने वाली अवैध दुकानों पर कार्रवाई की गई है। यहां लोगों ने टीन शेड की दुकानें बनाकर व्यापार शुरू कर दिया था। इस रास्ते पर सब्जी मंडी के साथ ही अन्य दुकानें भी संचालित हो रही थीं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। निगम की टीम दल-बल और जेसीबी मशीन के साथ पहुंची और शेड वाली दुकानों को हटाने की कार्रवाई की।

जोन क्रमांक 19 के भवन अधिकारी विशाल राठौर ने बताया कि होलकर प्रतिमा से बायपास तक जितनी भी अवैध ठेले-गुमटियां, चाट-चौपाटी और सब्जियों की दुकाने थीं, उन्हें हटाया गया है। 60 से 70 दुकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है और अन्य दुकानों को भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले अनाउंसमेंट भी किया गया था। आगे भी यदि कोई यहां दुकान लगाएगा तो उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

Topics

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

भोपाल में साइबर ठगों का तांडव: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से ₹12 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी में शातिर साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img