Sunday, July 5, 2026
24.7 C
Bhopal

जमीन विवाद में गोली चली

ग्वालियर के नौगांव में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। महिला अपने पति और देवर के बीच बीच-बचाव करने पहुंची थी, तभी उसे गोली लग गई।

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। कंपू थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी 30 वर्षीय कृष्णा गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके पति जोगेंद्र गुर्जर और छोटे भाई धर्मवीर के बीच 10 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे धर्मवीर अपने एक साथी के साथ जोगेन्द्र के पास आया और झगड़ा करने लगा। जब कृष्णा बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो धर्मवीर ने जोगेन्द्र पर गोली चला दी। यह गोली कृष्णा के पैर में जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, पुलिस को घटना पर संदेह है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह गोली चलने की बात बताई गई है, वहां किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

महिला बोलीं-जमीन को लेकर पति-देवर में विवाद घायल महिला कृष्णा गुर्जर ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि जमीन को लेकर उसके पति जोगेन्द्र और देवर धर्मेंद्र में विवाद हो रहा था, पति और देवर में हो रहे विवाद में जब वह बीच बचाव करने गई तो, उसके देवर धर्मेंद्र ने उसे अवैध हथियार से गोली मार दी।

देवर धर्मेंद्र के साथ उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था। वारदात के बाद देवर धर्मेंद्र उसका साथी मौके से फरार हो गया था, विवाद जमीन को लेकर हुआ था। घायल महिला कृष्ण ने बताया कि इससे पहले भी देवर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी कम्पू थाना सर्कल के सीएसपी रॉबिन जैन का कहना है कि जमीन की विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया था, झगड़े के बीच बचाव करने जब महिला पहुंची तो एक भाई ने हथियार से गोली चला दी थी, गोली महिला के पैर में लगी थी।

घायल महिला को परिजनों ने इलाज की अस्पताल में भर्ती कराया था, घटना की सूचना पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था। फिलहाल महिला की शिकायत पर दोनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img